फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। सौंझ गांव में एक किसान ने संदिग्ध हालत मेें गांव के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा जान दे दी। फसल कटाई करने पहुंचने पर लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के याकूबगंज का मूल निवासी विजय (40) बचपन से सौंझ गांव में फूफा पूरन लाल के यहां रह रहा था। वह मनरेगा मजदूर था और बटाई पर खेतीबाड़ी करता था। मंगलवार सुबह वह खेत जाने की बात कह घर से निकला था। इसके बाद कहिंजरी निवासी विश्वनाथ सिंह के आम के बाग में पेड़ पर फांसी लगा ली। गेहूं कटाई करने खेत पर गए गुमानी निवादा के ग्रामीणों ने शव फंदे से लटकता देखा। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रेखा व पुत्र विशाल (10), विक्की (6), पुत्री लक्ष्मी (8), भाई राजेश व फूफा पूरनलाल रोने बिलखने लगे। एसओ तुलसीराम पांडेय ने बताया कि कहिंजरी चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। किसान की आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें