फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अवनीश दीक्षित गैंग के सदस्यों की तलाश में लगाई क्राइम ब्रांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सिविल लाइंस स्थित नजूल की करीब एक हजार करोड़ की जमीन कब्जाने के प्रयास के आरोपी अवनीश दीक्षित के साथियों की तलाश में पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम भी लगा दी गई है। गुरुवार देर रात पूर्वी और दक्षिण जोन में दबिश दी गई। हालांकि कोई भी सदस्य पकड़ा नहीं गया है। उनके बारे में आसपास के जिलों की पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। मामले में अभी तक बादशाहीनाका के जितेंद्र यादव, हरबंशमोहाल के रमन गुप्ता और बाबूपुरवा के राहुल बाजपेई को जेल भेज दिया गया है। हालसी रोड के विजेंद्र यादव व उसके भाई विनोद यादव, फीलखाना में पटकापुर के अभिनव शुक्ला, चकेरी में मंगला विहार के अमन तिवारी, रायपुरवा में कारवालो नगर के नितिन दीक्षित, किदवईनगर में एच टू ब्लॉक के अजीत सिंह, नौबस्ता में यशोदानगर की हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खाेली थी। पुलिस ने बुधवार को सदस्यों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। गुरुवार को क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया गया। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है। उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कराया जाएगा। थाना प्रभारियों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें