फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से नाराज युवक ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। परिजनों की डांट से नाराज युवक ने घर के अंदर कमरे में कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। युवक मजदूरी करता था और अविवाहित था।
विज्ञापन

कोतवाली शिवली की मैथा चौकी के गांव मांडा में शुक्रवार की दोपहर प्रदीप (19) ने घर में कमरे के अंदर कुंडे के सहारे गले में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई सर्वेश, बृजेश, सुदीप काम पर गए थे। मां रामदुलारी घर के बाहर थी। घटना का पता चलते ही कोहराम मच गया। प्रदीप चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने किसी बात को लेकर से डांट दिया था। इसी बात से वह नाराज था। चौकी प्रभारी सीताराम निरंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें