फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छानबीन शुरू

विज्ञापन
जनक सचान उर्फ जालिम सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा। क्षेत्र के रतापुर गांव में बुआ के घर रह रहे युवक का सोमवार सुबह खेत में नीम के पेड़ से शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सीओ ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से घटना के बावत जानकारी ली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। रतापुर गांव में बुआ संगीता के यहां एक माह से रह रहे जनक सचान उर्फ जालिम सिंह (32) का शव सोमवार सुबह सतीश कटियार के खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके फूफा आशीष कटियार को दी। सीओ राजाराम चौधरी पुलिस बल लेकर पहुंचे। मृतक के फूफा ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम वह खाना खाने के बाद घर से निकल गया था। देर रात तक नहीं लौटा तो खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं लगा था। घटना की जानकारी पर मृतक के पिता देवराहट बरौली निवासी राजकुमार सचान व मां पदमा देवी पहुंच गई। दोनों बिलखते रहे। पिता ने बताया कि बेटा जनक सचान उर्फ जालिम सिंह अविवाहित था। उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। पांच भाई व एक बहन में वह सबसे बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----

जनक सचान की मौत पर गमगीन बैठी मां व पत्नी।- फोटो : AKBARPUR

घटना स्थल से साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम व मौजूद सीओ।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें