चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाता ग्रह स्वामी।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के तुलसीनगर स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर चोर 54 हजार रुपये नगद और करीब डेढ़ लाख रुपये का जेवरात चोरी कर ले गए। गृहस्वामी मां की देखरेख के लिए गांव मेटरा गया था। वापस आया तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था। तुलसी नगर, रसूलाबाद निवासी शिक्षक सर्वेश कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी माताजी का ऑपरेशन 3 नवंबर को हुआ था। वह गांव मटेरा स्थित पैतृक घर में हैं। उनकी देखरेख के लिए मकान में ताला लगाकर गया था। बुधवार शाम चार बजे वापस आए तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाने पर कमरे खुले थे, अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे सोने, चांदी के करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात व 54 हजार रुपये नकद ले गए। इंस्पेक्टर शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।