फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: मंदिर में की शादी, नौ माह तक किया शारीरिक शोषण, फिर छोड़कर युवक हो गया फरार

Wed, 26 Oct 2022 09:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

कोर्ट मैरिज का प्रलोभन देकर युवक ने मंदिर में शादी की। इसके बाद युवक महिला के साथ नौ महीने तक पति के तौर पर रहा और उसका शारीरिक शोषण किया। 23 अक्तूबर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के शाहाबाद में एक युवक ने मंदिर में महिला के साथ शादी की। इसके बाद नौ माह तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद उसे लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया। परेशान महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


झांसी के थाना मऊरानीपुर निवासी महिला ने बताया कि वह हरियाणा के गुड़गांव में रहकर प्राइवेट नौकरी करती थी। इस बीच उसकी मुलाकात शाहाबाद कोतवाली के बेहटा कोला निवासी सुरेश चंद्र से हुई। वह कोर्ट मैरिज का प्रलोभन देकर उसे पानीपत ले गया। जहां एक मंदिर में शादी की। 

इसके बाद युवक उसके साथ नौ महीने तक पति के तौर पर रहा और उसका शारीरिक शोषण किया। 23 अक्तूबर को वह गुरग्राम के चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। वह उसका पीछा करते हुए गांव आई, लेकिन वह यहां भी नहीं मिला। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें