इधर, बेटे के नाइजीरिया पहुंचने की खबर से रोशन के माता पिता और बहन का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि गिनी देश में भारतीय मर्चेंट नेवी के एक शिप में गोविंद नगर निवासी मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर रोशन अरोड़ा के साथ 16 भारतीय और 10 विदेशी ऑफिसर बंधक हैं।
पांच अगस्त को रोशन समेत 26 क्रू सदस्य जहाज से कच्चा तेल लेने नाइजीरिया गए थे, जहां उन्हें छह दिन बाद की अनुमति मिली थी। आठ अगस्त की रात जहाज को एक अज्ञात शिप के लोगों ने खुद को नाइजीरियन नेवी का बताकर जहाज की जांच करने को कहा था।
भारतीय नेवी को लगा कि वे लोग डकैत हैं और उन्होंने जहाज तेज गति से भगा पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट पहुंच गए। जहां नाइजीरियन नेवी ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। कंपनी ने भी बहुत प्रयास किया और जुर्माना भी जमा कर दिया, लेकिन फिर भी उन्हें नाइजीरियन नेवी नहीं छोड़ रही है।