मानव श्रंखला बनाकर विरोध करते व्यापारी और महिलायें
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर कैनाल रोड की गौशाला कमेटी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सैकड़ों व्यापारियों और महिलाओं ने श्रृंखला बनाकर मंगलवार को अपना विरोध जताया।
कानपुर सर्राफा कमेटी एवं केनाल रोड सब्जी मंडी समिति के तत्वावधान में केनाल रोड स्थित गौशाला में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए व्यापारी नंदकिशोर लालू मिश्रा व चंद रानी की संयुक्त अध्यक्षता में एक मानव श्रृंखला बनाई। आरोप लगाते हुए नंदकिशोर लालू मिश्रा ने कहा कि एक तरफ अघोषित गौशाला कमेटी गोपा अष्टमी की यात्रा निकालने का ढोंग कर रही है दूसरी ओर गौशाला की गायें खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। इस दौरान गौशाला कमेटी के महामंडलेश्वर प्रखरजी महाराज पर भी कई संगीन आरोप लगाये गए। मुख्य रुप से मानव श्रृंखला में राधा, सज्जन मिश्रा, बबलू सोनकर, दीपक सोनकर,व ठाकुर अतुल सेंगर आदि लोग मौजूद रहे।