एक और बड़ा हादसा टला, आननन-फानन ट्रेन को रोका गया
- फोटो : अमर उजाला
औरैया अछल्दा के पास जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन सामने शनिवार दोपहर अचानक एक गाय आ गई। इस दुर्घटना में गाय की मौत हो गई। गाय का शव इंजन से चिपका हुआ आगे तक चल गया। आनन-फानन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन रोकने की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट का ट्रैक करीब एक घंटे तक बाधित रहा जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।