फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: चचेरे भाई ने किया किशोरी से दुष्कर्म, घर से ले जाने के बाद बंधक बनाकर दो दिन तक की हैवानियत

Thu, 05 Nov 2020 09:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरा भाई घर में अकेली किशोरी को तमंचे के बल पर ले गया। आरोप है कि गन्ने के खेत में आरोपित दो दिन तक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।
विज्ञापन


किसी तरह आरोपी के गिरफ्त से छूटी किशोरी ने बदहवास हालत में चाचा के घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। पिता के साथ थाने पहुंची किशोरी ने तहरीर दी कि एक नवंबर को उसके पिता व मां खेतों पर काम करने गए थे।

आरोप लगाया कि इस बीच दोपहर बाद क्षेत्र के ही बिलगवां निवासी चचेरा भाई गोविंद घर आया और तमंचा दिखाकर बाइक में बैठाकर ले गया। रास्ते में पड़ने वाले एक गन्ने के खेत में उसके हाथ-पैर बांधने व मुंह में कपड़ा ठूसकर दो दिन तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर उसे व परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। 3 नवंबर मौका पाकर बदहवास हालत में बिलगवां निवासी अपने चाचा के घर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें