फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसा: मध्य प्रदेश में कार ने बाइक में मारी टक्कर, बांदा के दंपती की मौत, दवा लेकर लौट रहे थे दोनों

Mon, 27 May 2024 11:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पन्ना जिला के नरदहा चौकी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मारकर कुचल दिया। घटना सोमवार सुबह 7:30 बजे की है। पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में बांदा जिले के मोहल्ला सुभाष नगर (बरुआ स्योढा) निवासी लखन शर्मा (35) व पत्नी उर्मिला (27) की मौत हुई है। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक दंपती बांदा नरैनी के थे। दवा लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें