पुलिस आयुक्त के ऑफिस में दंपती का हंगामा
- फोटो : amar ujala
कानपुर में पुलिस आयुक्त के ऑफिस के बाहर सड़क पर दंपती ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर बवाल किया है। दंपती का आरोप है कि उनकी बेटी महीनों से गायब है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मामला बिल्हौर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।