फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश में तालाब बन जाते हैं जिले के परिषदीय विद्यालय

Sun, 03 Aug 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में बारिश का पानी कई विद्यालयों की पोल खोल देता है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हर साल जलभराव से निपटने के लिए तमाम दावे किए, लेकिन विद्यालय परिसर और आसपास हुआ जलभराव हमेशा बच्चों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देता है। बारिश से जिले के कई परिषदीय विद्यालयों के साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में भी हर तरफ पानी नजर आता है। इससे छात्र-छात्राओं को पानी के बीच से होकर कक्षाओं में जाना पड़ता है लेकिन जिम्मेदारों को इसकी भनक ही नहीं है। जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 1383 है। इनमें से 50 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में पानी भरने की समस्या ज्यादा गंभीर है। इन विद्यालयों में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही मिट्टी भराने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं दिखा। ताखा क्षेत्र के गांव अमथरी स्थित प्राथमिक विद्यालय बारिश के समय बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। बीते दिनों हुई बारिश के कारण विद्यालय भवन व परिसर में करीब तीन फीट तक पानी भर गया था। विद्यालय भवन व परिसर की ऊंचाई मुख्य सड़क से नीचे होने के कारण हर साल बारिश के मौसम में यहां जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। विद्यालय के शिक्षक आनंद कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बने एकल कक्ष में पढ़ाई कराई जा रही है। वहां भी जगह की कमी होने के कारण बच्चों को काफी असुविधा होती है। परिसर में जलभराव को लेकर ऐसी ही स्थिति बकेवर कंपोजिट विद्यालय, निवाड़ीकला प्राथमिक विद्यालय सहित कई विद्यालयों का हाल है। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जलभराव वाले विद्यालय चिन्हित कराकर काम कराएंगे। जलनिकासी दुरुस्त कराने और मिट्टी भराने का काम ग्राम पंचायतों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें