उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में 15 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं शुक्रवार शाम को आई रिपोर्ट में दस कोरोना संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करवाने की तैयारी शुरु कर दी है। जिन इलाकों में कोरोना संक्रमित मिले हैं उन्हें सील कर रेड जोन घोषित किया जाएगा। शहर में अबतक कोरोना से 46 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1074 पहुंच गया है।