संक्रमित के घर के आसपास 500 मीटर के दायरे में कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए एसडीएम अंकित शुक्ला ने मौके पर निरीक्षण किया। संक्रमित के घर की तरफ जाने वाले दोनों रास्तों को बंद कराया है। जांच टीम में डॉ. आरके गुप्ता और डॉ. विपिन के साथ लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र और सोनिका शामिल रहे।
इसके पहले एक नवंबर को सिकंदरपुर सरोसी में युवक पॉजिटिव मिला था। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि युवक पॉजिटिव मिला है। उसे होम आइसोलेट किया गया है। युवक में फिलहाल सर्दी, खांसी, बुखार आदे के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। इसके पहले एक नवंबर को सिकंदरपुर सरोसी में युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था।