हमीरपुर में दो युवकों में कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हमीरपुर जिले में गुरुवार को दो और युवक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। दोनों 6 मई को मुंबई से लौटे थे। दोनों युवक सुमेरपुर ब्लॉक के सिमनौड़ी गांव निवासी हैं।
हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। जिसमें से एक मरीज ठीक हो चुका है।