उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद कोरोना पैर पसार रहा है। प्रदेश के कई जिलों में हर रोज कोरोना के नए मरजी मिल रहे हैं। कन्नौज में भी लगातार कोरोना केस मिल रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट मे छह और मरीज मिले। यह लोग मुम्बई से लौटे थे। जिले में अब 36 केस सामने आ चुके हैं, इनमें 14 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 22 हैं।