बांदा में व्यापारी में कोरोना की पुष्टि
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को बांदा जिले में 32 वर्षीय व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। व्यापारी नरैनी नगर का रहने वाला है। कई बार कानपुर गया था।
बांदा जिले में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 38 पहुंच गई है। 28 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 10 हैं।