फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Kanpur: नगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हुई, सात महिलाएं शामिल

Wed, 05 Apr 2023 10:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हो गई है। कोविड पोर्टल पर 12 संक्रमितों का आंकड़ा प्रदर्शित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमों को तीन संक्रमितों का पता नहीं चल रहा है। नौ संक्रमितों का रैपिड रिस्पांस टीमों को मिल गया है। संक्रमितों में सात महिलाएं हैं। इनके संबंध में टीमों ने ब्यौरा जुटा लिया है। इसके साथ ही दो पुरुष संक्रमित हैं। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि कुछ रोगी बाहर इलाज करा रहे हैं। उनके आधार कार्ड में शहर का पता है। इस वजह से पोर्टल पर नगर के खाते में जोड़ा गया है। वहीं जिला जेल की महिला कैदी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव हो गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें