फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in hardoi: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि, 16 हुए एक्टिव केस

Wed, 12 Apr 2023 11:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को चार और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव केस 16 हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनावायरस को लेकर लोग पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं। जिसका खामियाजा दिन पर दिन संकट की ओर गहराता चला जा रहा है। हरदोई में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में चार और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जिले में एक्टिव केस 16 हो गए हैं।

विज्ञापन


कोरोना सैंपलिंग के प्रभारी डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया जा रहा है। वहीं इनसे संबंधित या संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी। ताकि कोरोना की बढ़ती हुई रफ्तार को रोका जा सकेगा। 
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- घर से मास्क लगाकर निकले।
- दिन में हाथों को बार-बार धुलते रहें।
- सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें