इटावा में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार को इटावा जिले में कोरोना का एक और मरीज बढ़ गया। मरीज मुक्ति टोला का रहने वाला है। इटावा में कोरोना मरीजों की संख्या 36 पहुंच गई है।
2 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिसमें से एक्टिव केस 34 हैं। मुक्ति टोला इलाके को सील करने की तैयारी की जा रही है।