इटावा में एक महिला में कोरोना की पुष्टि
- फोटो : अमर उजाला
देश भर में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। यूपी के इटावा जिले में शनिवार को एक महिला में करोना की पुष्टि हुई है। जशवन्तनगर क्षेत्र निवासी महिला अहमदाबाद से लोटी थी। महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया।
सीडीओ ने बताया इटावा जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। इनमें दो मरीज ठीक हो चुके हैं।