चित्रकूट में कोरोना के चार मरीज और बढ़े
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को चित्रकूट जिले में कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि चित्रकूट जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 42 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 21 हैं। 19 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। दो की मौत हो चुकी है।