फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच सामने आई बड़ी लापरवाही, भेजे गए 3595 नमूनों में 436 फेल हो गए

Sat, 10 Apr 2021 03:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच सैम्पल लेने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। कानपुर मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से भेजे गए 3595 नमूनों में 436 फेल हो गए। नमूने सही ढंग से नहीं लिए गए थे। 436 सैम्पलों को दोबारा भेजने के लिए सीएमओ से कहा गया है।

दरअसल भेजे गए सैम्पलों में कुछ तो कोल्ड चेन मेनटेन करके नहीं पहुंचाए गए तो कुछ सैम्पल ठीक से नहीं लिए गए। इनमें सैम्पल के नाम पर कुछ नहीं है। इसलिए जांच ही नहीं हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को बड़ी संख्या में सैम्पल खराब पाए गए हैं। उनकी दोबारा जांच जरूरी है क्योंकि ऐसे सैम्पल संभव हैं जो हाई रिस्क एरिया से लिए गए हों। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें