फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 डिग्री बुखार लेकर समान ट्रक से सामान ढोता रहा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में संचालित औद्योगिक इकाइयों में जिन वाहनों से कच्चा माल लाया जा रहा है उस माल को ढोने वाले वाहनों के ड्राइवरों की जांच पड़ताल में कुछ स्थानों पर हीला हवाली की सूचनाएं मिली है। इस बात का खुलासा शनिवार को उस समय हुआ जब रनिया क्षेत्र की एक औद्योगिक इकाई में माल लेने के लिए ट्रक लेकर पहुंचे ड्राइवर की फैक्ट्री मालिक ने थर्मल स्कैनिंग की तो पता चला कि उससे 101 डिग्री बुखार है। इस पर फैक्ट्री मालिक ने तत्काल उसे माल देने से मना करते हुए तक वहां से जाने को कह दिया। ड्राइवर ने जब इसकी वजह पूछी तो बताया गया कि उसे 101 डिग्री बुखार है ऐसी स्थिति में जाकर पहले अपनी जांच कराएं इसके बाद ही काम पर निकले ।इस संबंध में जब ड्राइवर से बात की गई तो उसने बताया कि वह पिछले तीन दिन से इसी अवस्था में कई औद्योगिक इकाइयों में सामान पहुंचा भी रहा है और वहां से लेकर दूसरी जगह भी ले जा रहा है। इस मामले में जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने सभी औद्योगिक इकाइयों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वह अपने यहां काम करने वाले या माल की ढुलाई करने वाले जितने भी लोग आ, जा रहे हैं उन सब की थर्मल स्कैनिंग कराना और यदि उसमें बुखार का संदेश या किसी तरह के भी कोरोना संक्रमण के संदेह दिखते हैं तो तत्काल उसकी जानकारी जिला कंट्रोल रूम को देना आवश्यक है। ऐसा नहीं करने पर ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें