कानपुर। प्रयागराज से वाराणसी के बीच चलने वालीं छह स्पेशल ट्रेनें 17 जुलाई से 21 जुलाई तक बदले मार्ग से चलेंगी। ये ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में डायवर्ट रहेंगी। बांद्रा-गाजीपुर एक्सप्रेस (09041) 17 जुलाई और 19 जुलाई को प्रयागराज-रामबाग-मंडुआडीह होकर वाराणसी जाएगी। वापसी में भी यह ट्रेन (09042) 19 और 21 जुलाई को इसी मार्ग से चलेगी। गाजीपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस (02233) 18 और 21 जुलाई और वापसी में यह ट्रेन (02234) 17 और 20 जुलाई को इसी रूट से चलेगी। हावड़ा से दिल्ली के बीच चलने वाली (दिल्ली जाने वाली) पूर्वा एक्सप्रेस (02381) 19 जुलाई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-चुनान-मिर्जापुर-प्रयागराज होकर चलेगी। वहीं हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस (02382) का भी 17 और 20 जुलाई को यही रूट होगा।