फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के पैकेट देने वाली को भी कोरोना पाजिटिव निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हॉटस्पॉट क्षेत्र कुली बाजार से मुसीबत हटने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में यहाँ दूध के पैकेट सप्लाई करने वाली महिला भी पाजिटिव निकली है। हॉटस्पॉट क्षेत्र कुली बाजार में दूध, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए कुछ लोगों को चिन्हित किया गया था। दूध के पैकेट सप्लाई करने के लिए एक महिला को रखा गया था। रविवार की सुबह जब जांच रिपोर्ट आई तो उसमें महिला को कोरोना पाजिटिव निकला। यह खबर जैसे ही लोगों को मिली, सनसनी फैल गई। क्षेत्र के विनोद सोनकर का कहना है कि सभी ने एकजुट होकर जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी की जांच कराई जाए। कारण है कि दूध की पैकेट की सप्लाई सभी घरों में होती थी। ऐसे में महिला के संपर्क में बड़ी संख्या में लोग दूध का पैकेट लेते समय आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें