फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 35 नए संक्रमित मिले, 153 हुए एक्टिव केस

Wed, 10 Aug 2022 10:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कानपुर के 35 नए संक्रमित मिले हैं। शहर में एक्टिव केस की संख्या 153 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोरोना संक्रमण गति पकड़ रहा है। नगर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 153 हो गई है। दो दिन में 68 संक्रमित मिले हैं। यह हाल तब है जब स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य से बहुत कम सैंपलिंग करा रहा है। शासन में नगर में साढ़े चार हजार सैंपलिंग का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 2708 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की है। मंगलवार को कोरोना के 35 नए संक्रमित मिले हैं। ये संक्रमित आईआईटी समेत 17 क्षेत्रों में मिले हैं। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें।

मास्क लगाकर बाहर निकलें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बेवजह न जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मंगलवार को आईआईटी में नौ और सीएसए में छह संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा विष्णुपुरी, किदवईनगर, कुआंखेड़ा, घाटमपुर, कुढ़नी, स्वरूपनगर, बकौती, मीरपुर, खलासी लाइन, पेंचबाग, दादा नगर, बादशाही नाका, रतनपुर, नवाबगंज, प्रेमनगर, रतनलाल नगर, बिरहाना रोड क्षेत्र में संक्रमित मिले।
विज्ञापन


इनमें से कई इलाके कोरोना की दूसरी लहर में हॉट स्पॉट रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्वेलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश ने बताया कि लगभग सभी ने कोरोना का टीका लगवा लिया है। किसी को भर्ती नहीं किया गया। होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें