फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फायर स्टेशन में कुक मैन की बिगड़ी तबीयत, मौत

Fri, 16 Jan 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर फायर स्टेशन में तैनात कुकमैन की गुरुवार की सुबह तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। जानकारी पर रोते बिलखते हुए परिजन पहुंचे। भोगनीपुर थाना के कुसरजापुर निवासी विजय कुमार ने बताया कि पिता रामबाबू (59) भोगनीपुर स्थित फायर स्टेशन में कुकमैन के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार की सुबह सात बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। फायर कर्मियों ने उन्हें पिता के सीने में दर्द होने की जानकारी दी थी। पिता को कर्मी इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी लेकर आए। जहां डाॅ. अनूप कुमार सचान ने मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर मृतक की पत्नी साधना, पुत्री रेखा, पूजा,आरती बिलखते रहे। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें