फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना का विवादित भाषण: 15 अगस्त को उगला देश विरोधी जहर, पुलिस ने सिर्फ औपचारिकता पूरी की, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 18 Aug 2023 06:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Crime:  किसी जागरूक व्यक्ति ने इसे ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन टड़ियावां पुलिस हीलाहवाली करती रही। मामले में न केस दर्ज किया और न ही कार्रवाई की।
विज्ञापन
मौलाना का विवादित भाषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के गोपामऊ कोतवाली क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर एक मदरसे में भड़काऊ देश विरोधी भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो का संज्ञान लेकर टड़ियावां पुलिस ने आरेपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर औपचारिकता पूरी कर दी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोपामऊ कस्बे के लालपीर मस्जिद स्थित मदरसा में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौलाना अब्दुर्रहमान जमाई ने भाषण दिया था। इस भाषण में उसने देश की आजादी को लात मारने समेत कई आपत्तिजनक और देश विरोधी बातें कहीं।
साथ ही देश के खिलाफ भड़काऊ बातें भी कहीं। खुद ही इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किसी जागरूक व्यक्ति ने इसे ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन टड़ियावां पुलिस हीलाहवाली करती रही। मामले में न केस दर्ज किया और न ही कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पर केस के उठने लगी मांग
गुरुवार रात शाहाबाद में नगर पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो और उनके पति पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू के खिलाफ तिरंगा का अपमान करने का मामला दर्ज हुआ, तो नफरती भाषण देने वाले मौलाना के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग तेज हो गई। इसके बाद पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें