फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फैक्टरी में लकड़ी का बोटा लगने से संविदा कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अर्मापुर स्थित एक फैक्टरी में शुक्रवार को काम करते वक्त लकड़ी का बोटा लगने से घायल हुए संविदा कर्मी की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


सर्वोदय नगर स्थित लोहारन भट्ठा निवासी अंशिका ने बताया कि उसके पिता संतोष कुमार जयपुरिया (48) फैक्टरी में संविदा कर्मी थे। शुक्रवार सुबह काम करने गए थे। फैक्टरी में क्रेन की मदद से लकड़ी के बोटा उठाकर एक जगह से दूसरे स्थान पर पहुंचाए जा रहे थे तभी एक लकड़ी का बोटा सिर में टकराने से घायल हो गए। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी माैत हो गई। अर्मापुर थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें