भरथना। भरथना-ऊसराहार मुख्य मार्ग पर ऊमरसेंडा नहर पुल के पास मंगलवार सुबह कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल हो गए। घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया। बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे में घायल सुभाष (40) निवासी नगला रायसिंह थाना अछल्दा व ओमजी (14) बीसरमऊ थाना अछल्दा जिला औरैया को लोगो ने सीएचसी भेजा। गंभीर घायल सुभाष को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में मामूली रूप से घायल बाइक सवार संजीव कुमार बीसरमऊ थाना अछल्दा जिला औरैया ने बताया कि वह सुभाष व ओमजी के साथ बाइक से पास के ही गांव नगला दुली में आवश्यक कार्य से जा रहे थे। तभी कंटेनर ने टक्कर मार दी। (संवाद)