फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जाजमऊ फ्लाईओवर की जर्जर सड़क का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रामादेवी से जाजमऊ फ्लाईओवर की जर्जर सड़क का निर्माण एनएचएआई ने शुरू कर दिया है। करीब पांच करोड़ की लागत से फ्लाईओवर की दोनों लेन की सड़क को बनाया जा रहा है। यह सड़क कई महीनों से खराब थी। कई बार गड्डों की चपेट में आकर वाहन सवार चुटहिल भी हो चुके हैं। शेखर सुमन 27 सितंबर 2023 को लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। फ्लाईओवर की जर्जर सड़क को लेकर उन्होंने टिप्पणी की थी, कि ऐसी सड़क से मैं जिंदा बचूंगा या नहीं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अमन रोहिल्ला ने बताया कि रामादेवी से जाजमऊ तक पांच किलोमीटर तक मेंटीनेंस कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्च के अंत तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें