फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिपाही के साले को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में भाऊपुर के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सिपाही के बाइक सवार साले संजीव कुमार (35) को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक को ग्रामीणों ने पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कानपुर देहात के रसूलाबाद शास्त्रीनगर वार्ड छह निवासी संजीव कुमार खुद की डीसीएम चलाते थे। परिवार में पत्नी सिंपल देवी, बेटा लविश, बेटी लाजो, मां ज्ञान देवी, छोटा भाई राजीव हैं। कमिश्नरेट में डायल 112 में तैनात सिपाही सतेंद्र कुमार के अनुसार शुक्रवार को संजीव ट्रांसपोर्टनगर में डीसीएम खड़ी कर देर शाम बाइक से गांव लौट रहे थे। सचेंडी हाईवे और भाऊपुर के बीच हादसे में उनकी मौत हो गई। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि वाहन कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें