फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Crime: चौकी के सामने सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दो के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 04 Jul 2023 12:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: मामला एएसपी तक पहुंचा, तो दो आरोपियों दुकान के मालिक गुलाम निजामुद्दीन पुत्र मुन्ना व आसिफ पुत्र इब्राहीन निवासी पटेल नगर के खिलाफ शांति भंग में रिपोर्ट दर्ज की है। सिपाही के पिता भी थानेदार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कोंच कस्बे में सागर पुलिस चौकी के सामने एक सिपाही की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। जब वह भागने लगा, तो हमलावरों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। अपनी रिश्तेदारी में आए एक सिपाही और उसके चचेरे भाई को करीब आधा दर्जन हमलावरों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा।

विज्ञापन

उक्त घटना रविवार देर शाम की है, जब सिपाही ने सागर चौकी के ठीक सामने रोड पर अपना चार पहिया वाहन खड़ा कर दिया। यह हमलावरों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों में से दो के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि सिपाही जब आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई पर अड़ा तो पुलिस ने उल्टा सिपाही पर ही दबाव बना डाला। सिपाही के पिता ब्रजकिशोर जो कानपुर में थानेदार हैं, ने अपर पुलिस अधीक्षक से बात की है। वाहन खड़ा करने को लेकर कबाड़ कारोबारी और सिपाही के बीच नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन

दो के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई
विवाद इतना बढ़ा कि कारोबारी ने साथियों के साथ मिलकर सिपाही और उसके चचेरे भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने इस मामले में दो के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। झांसी के समथर निवासी देवेंद्र बांदा में पुलिस में सिपाही है। रविवार देर शाम देवेंद्र अपनी पत्नी को चिकित्सक के पास लेकर आया था।

लोडर हटाने को लेकर हुई गाली गलौच
उसके बाद वह कस्बे के गांधी नगर में रहने वालीं अपनी बुआ के यहां पत्नी को ले गया। वापस जाने के लिए सिपाही व उसके चचेरे भाई धीरज ने लोडर सागर चौकी के सामने बने पुल के किनारे से खड़ा कर दिया। आरोप है कि पास ही कबाड़े की दुकान पर बैठा दुकानदार ने लोडर हटाने को लेकर गाली गलौच शुरू कर दिया।

लोहे की रॉड से पीटा
कहासुनी बढ़ी और फिर वहीं बैठे आधा दर्जन लोगों ने उन दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों बचाव के लिए भागने लगे तो हमलावर भी उनके पीछे दौड़े और पीटते गए। आरोप है कि लोहे की रॉड से उन्हें पीटा गया। भीड़-भाड़ देख सागर चौकी इंचार्ज संजय पाल मौके पर पहुंचे।

फोन कर मौके पर बुलवाया फोर्स
उन्होंने कोतवाली फोन कर फोर्स बुलवा लिया। आरोपियों को पुलिस कोतवाली ले गई। मामला एएसपी तक पहुंचा, तो दो आरोपियों दुकान के मालिक गुलाम निजामुद्दीन पुत्र मुन्ना व आसिफ पुत्र इब्राहीन निवासी पटेल नगर के खिलाफ शांति भंग में रिपोर्ट दर्ज की है। सिपाही के पिता भी थानेदार हैं।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता बोले- सख्त कार्रवाई की मांग
पिता ब्रजकिशोर ने बताया कि बेटे के साथ मारपीट हुई है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ आरोपियों के खिलाफ तहरीर देंगे। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक का कहना है कि सिपाही के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें