फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: सीडीआर में नहीं मिले साक्ष्य, अब व्हाट्सएप से पुलिस को आस

Sun, 03 Mar 2024 12:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पेपर लीक कांड में घाटमपुर के अन्य वकील की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि शातिरों ने लीक पेपर के संबंध में बातचीत के लिए व्हाट्सएप कॉल या चैट का इस्तेमाल किया होगा। पुलिस को अब उनके मोबाइल से व्हाट्सएप चैट के रिकवर होने के बाद साक्ष्य मिलने की आस है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में शातिरों ने पुलिस को चकमा देने के लिए इस संबंध में न तो किसी से सामान्य कॉल का इस्तेमाल किया और न ही मैसेज किया। जांच अधिकारी को उनके मोबाइल की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) में ऐसा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, जिसे आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य के रूप में पेश किया जा सके। ऐसे में माना जा रहा है कि शातिरों ने लीक पेपर के संबंध में बातचीत के लिए व्हाट्सएप कॉल या चैट का इस्तेमाल किया होगा।

विज्ञापन


पुलिस को अब उनके मोबाइल से व्हाट्सएप चैट के रिकवर होने के बाद साक्ष्य मिलने की आस है। 18 फरवरी को हुई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में नकल करते पकड़े गए प्रदीप कुमार के मामले की जांच गोविंदनगर पुलिस कर रही है। पुलिस की जांच में नौबस्ता निवासी वकील आशीष सचान का नाम प्रकाश में आया था, जिसने लीक पेपर अभ्यर्थी को मुहैया कराए थे।

Trending Videos

पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में पता चला कि घाटमपुर के एक अन्य वकील ने लीक पेपर नौबस्ता के वकील को उपलब्ध कराया था। घाटमपुर निवासी वकील को पकड़ने में पुलिस के नाकाम रहने के बाद अब एक टीम गठित की गई है। इसमें पुलिस के अलावा सर्विलांस और साइबर विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर से गोविंदनगर पुलिस को कोई साक्ष्य न मिल पाने पर अब एसटीएफ की मदद से पुलिस उनके मोबाइल का व्हाट्सएप डाटा रिकवर करने में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि शातिरों ने पकड़ से बचने के लिए लीक पेपर के संबंध में व्हाट्सएप कॉल या चैट का ही इस्तेमाल किया होगा। उधर, आरोपी अधिवक्ता को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए अगले हफ्ते कोर्ट में अर्जी डाल सकती है, जिसके बाद वकील से पूछताछ में कुछ अहम लिंक भी सामने आ सकते हैं। पुलिस वकील से पूछताछ के लिए सवालों की सूची तैयार कर रही है।

घाटमपुर के आरोपी वकील की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करके पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।- अमरनाथ यादव, एसीपी, बाबूपुरवा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें