फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, अर्थिंग वायर लकड़ी के बोटे में बांध पटरी पर रखा

Mon, 19 May 2025 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की गई। अर्थिंग वायर लकड़ी के बोटे में बांधकर पटरी पर रखा गया। गनीमत रही कि हादसा बच गया और ट्रेन सकुशल निकल गई।
विज्ञापन
पटरी पर पड़ा लकड़ी के बोटे में बांधा अर्थिंग वायर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेन पलटाने की साजिश की गई है।अर्थिंग वायर को लकड़ी के बोटे में लपेटकर दलेलनगर और उमरताली रेलवे स्टेशन के बीच  पटरी पर रख दिया गया। इस दौरान डिब्रूगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस इसी ट्रैक से गुजर गई। पीछे से आ रही काठगोदाम एक्सप्रेस के पायलट ने तार में बंधा लकड़ी का बोटा देख लिया और ट्रेन रोक दी। पायलट की सूचना पर आरपीएफ भी मौके पर पहुंची। अर्थिंग वायर और बोटा हटाकर ट्रैक पर आवागमन जारी रखा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें