फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मतदाता सूची पुनरीक्षण पर नजर रखेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महानगर कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए। शनिवार को जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों के वार्ड अध्यक्षों और प्रभारियों से बूथ स्तर पर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की निगरानी करने को कहा है। तिलक हाल में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे अभियान की जानकारी ली। कहा कि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने या उसके अधिकारों का हनन होने की स्थिति में कार्यकर्ता आवाज उठाएं। बूथ और वार्ड स्तर पर लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए। बैठक में पदम मोहन मिश्रा, निजामुद्दीन खान, इखलाख डेविड, मदन मोहन शुक्ला, विनय पांडेय, अमिताभ मिश्रा, राजू कश्यप, पीडी साहू आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें