कानपुर। कानपुर महानगर कांग्रेस ने सोमवार को सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में वोट बचाओ-देश बचाओ पदयात्रा निकाली। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जगदीश जांगिड़ और राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मनमोहन कटोच , राकेश साहू, पार्षद सुहेल अहमद, शिब्बू अंसारी, धर्मेंद्र सिंह, अमीन खान, नौशाद आलम, पदम मिश्रा, करिश्मा ठाकुर, वसुंधरा वर्मा, कृपेश त्रिपाठी मौजूद रहे। (संवाद)