फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: जी जान से जुटे मददगार, कोई झुलसा, कोई हुआ घायल, इमारतों के अंदर घुसकर बुझवाई आग

Mon, 03 Apr 2023 10:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शनिवार को सुपर हमराज कॉम्प्लेक्स से सटे घरों में आग की लपटें पहुंचने से घरों में रहने वाले लोगों में चीख-पुकार मच गई थी। अग्निशमन विभाग के अफसरों ने लोगों को घरों को खाली करने के निर्देश दे दिए। इस पर आसपास रहने वाले लोगों ने मानवता के नाते उनकी मदद की।
विज्ञापन
कॉम्प्लेक्स अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बांसमंडी के थोक कपड़ा बाजार में हुए अग्निकांड में लोगों ने एक दूसरे की मदद करके इंसानियत की मिसाल पेश की है। पड़ोसियों की मदद में लोग जी जान से जुटे हुए हैं। पड़ोसियों के घरों से सामान निकालने से लेकर इमारतों में लगी आग को बुझवाने तक में लोग अपनी सहभागिता निभाते दिखे।
विज्ञापन


शनिवार को सुपर हमराज कॉम्प्लेक्स से सटे घरों में आग की लपटें पहुंचने से घरों में रहने वाले लोगों में चीख-पुकार मच गई थी। अग्निशमन विभाग के अफसरों ने लोगों को घरों को खाली करने के निर्देश दे दिए। इस पर आसपास रहने वाले लोगों ने मानवता के नाते उनकी मदद की। कॉम्प्लेक्स के ठीक बगल में रबर फैक्टरी मालिक परवेज का तीन मंजिला घर है। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अली खान, मो. फैज, शहबाज, आरिफ आदि ने मिलकर बिना अपनी जान की परवाह किए घर में घुसकर उनका सारा सामान बाहर निकलवाया। भारी भरकम फ्रिज निकलवाने के दौरान सभी सीढ़ियों पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद भी उनका जज्बा कम नहीं हुआ। रविवार को भी अग्निशमन कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान मो. फैज, आरिफ के हाथ भी गर्म शटर को छूने से झुलस गए।
विज्ञापन

आईआईटी करेगी जांच मकान गिराऊ है या नहीं
कानपुर में हुए अग्निकांड की चपेट में आईं इमारतों की जांच के लिए आईआईटी कानपुर की टीम को जिम्मेदारी सौंपी हैं। आईआईटी के डीन ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर पो. समित राय चौधरी के निर्देशन में टीम जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। टीम इमारतों की मजबूती को जांचेगी कि अब यह इमारत रहने लायक है या नहीं। आईआईटी की रिपोर्ट के आधार पर इमारतों की दिशा दशा तय होगी। बांसमंडी में हुए अग्निकांड की चपेट में पांच टॉवर पूरी तरह जल गए हैं। जिला प्रशासन ने इमारतों की मजबूती की जांच आईआईटी कानपुर को सौंपी गई है। आईआईटी निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने कहा कि अग्निकांड की चपेट में आई इमारतों को जांचा जाएगा।

यह भी पढ़ें- बांस मंडी अग्निकांड: दीवारों में आई दरार, छतें झुकीं, कभी भी ढ़ह सकती हैं ये दो इमारतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें