फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 30 अक्तूबर तक पूरा करें सीएम ग्रिड की सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने शुक्रवार रात विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ उप जिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह भी रहे। अधिकारियों ने जोन-3 में दीप सिनेमा के पास सीएम ग्रिड के तहत निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था ने बताया कि मार्ग करीब 3.10 किमी लंबा है और योजना के द्वितीय चरण में स्वीकृत है। परियोजना के लिए सितंबर 2026 में 924.84 लाख रुपये की दूसरी किस्त स्वीकृत हुई है। सड़क, जल निकासी और यूटिलिटी व्यवस्था का विकास कराया जा रहा है। कार्य नवंबर तक पूरा होने की संभावना बताई गई। डीएम ने गति बढ़ाकर हर हाल में 30 अक्तूबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने गोशाला चौराहे के पास गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट का निरीक्षण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें