फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑपरेशन के लिए 15 हजार रुपये मांगने की शिकायत

Sat, 13 Jul 2024 03:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 10:::::
विज्ञापन



- जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के बेटे ने डीएम को फोन करके की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के बेटे ने गुरुवार रात डीएम को फोन करके ऑपरेशन के लिए साढ़े 15 हजार रुपये मांगने की शिकायत की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी है।
भरथना के नगरिया सरावा गांव निवासी विवेक यादव की मां निर्मला देवी (60) के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। बेटे विवेक ने बुधवार को मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ ने ऑपरेशन की बात कही।
विज्ञापन

गुरुवार को डॉक्टरों के स्टाफ ने घुटने में लगने वाली डिस्प्ले डिजिटल प्लेट बाहर से लाने के लिए कहा और विवेक को एक नंबर देकर उस पर बात करने के लिए कहा। विवेक का आरोप है कि फोन पर उक्त व्यक्ति ने प्लेट की कीमत साढ़े 15 हजार रुपये की बताई।
असमर्थता दिखाने पर विवेक के भाई राजीव ने डीएम के सीयूजी नंबर पर फोन करके शिकायत की। एसडीएम सदर विक्रम राघव ने पीड़ित पक्ष के बयान लेने के बाद डीएम को रिपोर्ट दी है। बताया कि आगे की जांच की जा रही है।
डीएम ने सीएमएस को नोटिस भेजकर जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार सुबह विवेक मां को नर्सिंगहोम लेकर गया। विवेक ने कहा कि जब रुपये ही खर्च करने हैं तो नर्सिंगहोम में ही इलाज करा लेंगे।
विज्ञापन




वर्जन


पीड़ित के परिजनों की डीएम से शिकायत पर तत्काल अस्पताल जाकर जांच की गई। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। सीएमएस से भी रिपोर्ट मांगी गई है। सभी पहलुओं पर जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - विक्रम राघव, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें