सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला कोर्ट पहुंच गया है। आयोजक आशीष कुमार ने अंजलि और उनकी मैनेजर प्रीती दुबे पर एसीजेएम पंचम की अदालत में धोखाधड़ी के आरोप में परिवाद दाखिल किया है। नगाड़ा नाइट कार्यक्रम बीच में छोड़ने और कानपुरवासियों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया है। आयोजकों के अनुसार, अंजलि को स्टेज पर 45 मिनट रुकना था लेकिन वह केवल 12 मिनट बाद कच्चा बादाम गाना बजने से नाराज होकर चली गईं। कार्यक्रम के लिए अंजलि को तीन लाख रुपये दिए गए थे। उनकी टीम की यात्रा पर एक लाख रुपये से अधिक खर्च हुए। मामले की अगली सुनवाई पांच नवंबर को होगी।