फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नियम तोड़कर बिजली कनेक्शन देने की जांच के लिए कमेटी गठित

Mon, 03 Aug 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र में नियम तोड़कर 120 बिजली कनेक्शन देकर 1.60 करोड़ की निगम को चपत लगाने की शिकायत में जांच कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी सात दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। महराजगंज के पतरावल निवासी राजू विद्यार्थी ने शिवली उपकेंद्र में तैनात तत्कालीन जेई राकेश राय व संविदा कर्मी उदीप शर्मा पर नियम तोड़कर 120 घरों में कनेक्शन दिए जाने की शिकायत यूपीपीसीएल के चेयरमैन से की थी। शिकायतकर्ता का दावा है कि निगम को 1.60 करोड़ रुपये की चपत लगी। आरोप लगाया कि तकनीकी फिजिबल रिपोर्ट में वास्तविक दूरी को कम दिखाया गया है। बीते साल अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच कनेक्शन दिए गए। हालांकि जेई राकेश राय ने आरोपों को बेबुनियाद बताया था। इधर मामले में अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन टेस्ट प्रमोद कुशवाहा और एसडीओ झींझक की जांच कमेटी बनाई है। अधीक्षण अभियंता मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें