फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना एसएमएस के धान कटाई कर रही कंबाइन मशीन की सीज

Thu, 02 Nov 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली के सिंहपुर में बिना एसएमएस लगाए कंबाइन मशीन से धान की कटाई की जा रही थी। मौके पर तहसील व कृषि विभाग के अधिकारी पहुंचे। टीम ने मशीन को सीज कर पुलिस को सुर्पुद कर दिया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि मैथा क्षेत्र में कंबाइन मशीन से धान की कटाई की जानकारी मिल रही थी। इस पर बुधवार शाम तहसीलदार मैथा पवन कुमार के साथ वह व उप कृषि निदेशक राम बचन राम, राजस्व निरीक्षक नंदकिशोर, करमेंद्र कुमार क्षेत्र में निकले। इस दौरान सिंहपुर शिवली में एक खेत पर हरियाणा नंबर की मशीन चलती मिली। मशीन में एसएमएस सिस्टम नहीं लगा थी। इस पर मशीन को सीज कर पुलिस को सुपुर्द किया गया है। बताया कि खेत में पराली जलाने व बिना एसएमएस मशीन के कटाई करने पर रोक है। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें