कमरों के ताले तोड़े, फिर लूट को दिया अंजाम
चारपाई पर सो रहे पिता के मुंह में कपड़ा भरते हुए उन्हें बांधकर डाल दिया। स्कूल के कमरों के ताले तोड़े, कागजात फाड़ते हुए अलमारी में रखी ढाई हजार रुपये तक की स्कूल फीस पर हाथ साफ किया। कार्यालय में रखी हार्ड डिस्क, बैटरी, डायनमा व कार की चाबी उठाई। लुटेरों ने कार को स्कूल से बाहर ले जाने का प्रयास किया।
कीचड़ में फंस गई कार, पुलिस को दी तहरीर
बारिश की वजह से कीचड़ में कार फंस गई, जिससे चोर कार नहीं ले जा सके। करीब दो घंटे तक यह सब चलता रहा। रविवार तड़के कॉलेज पहुंचे ब्रजेंद्र ने जब पिता की हालत देखी तो वह दंग रह गए। कंचन सिंह ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि सभी लुटेरे मुंह पर कपड़ा बांधे थे। ब्रजेंद्र सिंह ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
200 मीटर पर पुलिस पिकेट थी तैनात
बारेपुर में 14 जुलाई की रात ग्राम प्रधान सहित तीन घरों में लाखों रुपये की नकदी व जेवर समेत करोड़ों की चोरी हुई थी। जिसके बाद से प्रधान के घर के पास पुलिस ने पिकेट प्वाइंट बनाया था। ग्राम प्रधान का घर स्कूल से 200 मीटर की दूरी पर है। पिकेट तैनात होने के बाद आरोपी दो घंटे तक बिना किसी भय के वारदात को अंजाम देते रहे। यहां तक कि कार स्टार्ट करने पर भी किसी का ध्यान नहीं गया।
कॉलेज में हुई वारदात को लेकर अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया है। सर्विलांस टीम की मदद से चोरों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोर जल्द ही गिरफ्त में होंगे। -मुकेश बाबू चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजीतमल