कानपुर देहात में हटाई जा रहीं नेताओं की होर्डिंग
चुनाव की डेट घोषित होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। इसके तहत बुधवार दोपहर से ही नेताओं के पोस्टर, होर्डिंग्स और बैनर उतारने का काम शुरू हो गया। कानपुर नगर और देहात का जिला प्रशासन शांति पूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए एक्टिव हो चुका है। जिलाधिकारी ने बैठक बुलाकर पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था टाइट रखने के आदेश दिए हैं। उधर पॉलिटिकल पार्टी कार्यालयों में भी बैठकें लगने लगी हैं। प्रत्याशियों की चर्चाओं से कानपुर के बाजार गर्म हैं। कानपुर देहात अकबरपुर में अाचार संहिता लगते ही पॉलिटिकल पार्टियों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, हैंगर, स्टीकर आदि हटाकर जब्त कर लिए गए।