फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिवगंगा एक्सप्रेस में काकरोच व गंदगी से यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली शिव गंगा एक्सप्रेस में काफी संख्या में काकरोच निकलने और बदबू से यात्री परेशान रहे। शिकायत के बाद भी कोच अटेंडेंट ने समस्या को नजरअंदाज किया तो यात्रियों ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर नाराजगी जताई। पोस्ट को यात्रियों ने रेल मंत्री, रेलवे डीआरएम, जीएम और रेल सेवा पोर्टल पर भी टैग किया। 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस सोमवार को नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल होते हुए वाराणसी जा रही थी। ट्रेन के एसी कोच बी-पांच में काकरोच निकलने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। महिला यात्रियों ने सीटों के ऊपर पैर कर लिए। कुछ यात्रियों ने कोच अटेंडेंट से शिकायत की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। ट्रेन में सफर कर रहे हिमांशु कुमार ने इस पर सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कोच में काकरोच व बदबू की वजह से बैठा नहीं जा रहा था। इसके बाद ट्रेन जब एक बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो दवा का छिड़काव किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें