फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: गैरहाजिर रहने पर सीएमओ ने एसीएमओ को फटकारा, बोले- आपको नौकरी करनी है कि नहीं, स्पष्ट बताएं

Wed, 21 Dec 2022 10:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

बुधवार को स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में सीएमओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने एसीएमओ का फटकारते हुए कहा कि आपको नौकरी करनी है कि नहीं। बता दें कि हिदायत के बावजूद एसीएमओ लगातार गायब चल रहे हैं।
विज्ञापन
एसीएमओ से बात करते सीएमओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कमिश्नर के जनपद आने के कार्यक्रम को देखते हुए सीएमओ ने बुधवार को स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। सीएमओ ने बिना बताए लगातार गायब रहने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एसीएमओ साहब आपको नौकरी करनी है या नहीं। यदि नहीं करनी है, तो वह शासन को लिखें।

विज्ञापन

जनपद में गुरुवार को मंडलायुक्त डॉ. राज शेखर कलक्ट्रेट व लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। आयुक्त के कार्यक्रम को देखते हुए सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने अपने कार्यालय एसीएमओ डॉ. हनी मल्होत्रा व एसीएमओ डॉ. मलिक आलमगीर के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान सीएमओ ने एसीएमओ डॉ.मलिक आलमगीर से कहा कि पूरा संचारी रोग नियंत्रण अभियान निपट गया। आपके पास नगर स्वास्थ्य अधिकारी का चार्ज है। अभियान के दौरान भी लगातार बिना बताए गायब रहे। सीधे बताओ आपको नौकरी करनी है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई माह तक गायब रहने से नौकरी ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। सीधा जवाब दो, वैसा हम शासन को लिखें। इस पर डॉ. मलिक आलमगीर चुप्पी साधे बैठे रहे। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि एसीएमओ का नवंबर से वेतन रुका चल रहा है। ड्यूटी से अब गायब रहे, तो उनके खिलाफ वह शासन को लिखकर भेज देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें