कई माह तक गायब रहने से नौकरी ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। सीधा जवाब दो, वैसा हम शासन को लिखें। इस पर डॉ. मलिक आलमगीर चुप्पी साधे बैठे रहे। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि एसीएमओ का नवंबर से वेतन रुका चल रहा है। ड्यूटी से अब गायब रहे, तो उनके खिलाफ वह शासन को लिखकर भेज देंगे।